फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रामगंगा किनारे मिला नरकंकाल कपड़े और जूते से हुई शिनाख्त

विज्ञापन
मोईन अली का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के गांव धनौरा के पास रामगंगा के किनारे एक नर कंकाल रविवार को मिला। उसकी शिनाख्त बरेली के सूफी टोला निवासी मोइन अली के रूप में हुई। परिजनों ने जूते और कपड़ों से उसकी पहचान की।
विज्ञापन

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सूफी टोला निवासी मोइन अली ने 13 अगस्त की आधी रात रामगंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। रविवार को रामगंगा किनारे धनौरा गांव के लोगों ने कंकाल देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और उसके कपड़े का फोटो सोशल मीडिया पर डाले। मोइन के परिवार के लोग कई दिनों से पुलिस के संपर्क में थे। पुलिस ने उनको भी फोटो भेजे। परिजनों ने कपड़ा व जूते देखते ही उसकी पहचान मोइन के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें