फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किशोर हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (बदायूं)। वजीरगंज क्षेत्र के कस्बा सैदपुर के एक मोहल्ले में शनिवार शाम करीब 7 बजे छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि 15 वर्षीय किशोर दस रुपये का लालच देकर बच्ची को मंदिर के पास कुएं की आड़ में ले गया और गलत हरकत की। आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी शाम को घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान किशोर ने छह वर्षीय बेटी को दस रुपये का लालच दिया और घर से करीब 300 मीटर दूर पड़ोस के जंगल में मंदिर के पास कुएं की आड़ में ले गया और दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आकर दर्द होने पर उन्हें घटनाक्रम बताया। तब घटना की जानकारी हुई।
पीड़िता की मां ने बताया कि किशोर इस्लामनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह पिछले चार साल से अपने ताऊ के घर पर रह रहा है। पीड़िता की मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव भी वजीरगंज थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने बालिका और उसकी मां से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें