फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुंडल व पाजेब लूटकर नानी-धेवते की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला के मृतक अफनान का फाइल फोटो
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर के गांव कान्हा नगला में नियाज बानो (47) और उनके धेवते अफनान (8) की बीती रात घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला के पहने हुए कुंडल और एक पाजेब गायब मिलने से लूट की आशंका जताई गई है। परिवार वालों का कहना है कि पहचान होने के डर से लुटेरों ने दोनों को मार डाला। शनिवार सुबह जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस का खोजी कुत्ता बार-बार पास में ही तिराहा पर जाकर रुका। इस आधार पर पुलिस का मानना है कि किसी नजदीकी का घटना में हाथ है।
विज्ञापन

नियाज बानो की बड़ी बेटी शाफिया और छोटी हिना की नियाज बानो के घर के नजदीक ही शादियां हुई हैं। नियाज बानो के दोनों अविवाहित बेटे और दोनों दामाद दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। पति की मृत्यु हो जाने के कारण नियाज बानो अपने बेटों के पास ही रहती थीं। हिना ने बताया कि उनकी मां दो दिन पहले दिल्ली से गांव लौटी थीं। उनके साथ हिना का बेटा अफनान भी दिल्ली से आया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे दोनों ने हिना के घर पर खाना खाया और सोने के लिए अफनान के साथ अपने घर चली आईं।
हिना ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अपनी बड़ी बेटी शाफिया को चाय लेकर मां नियाज बानो के घर भेजा। कुछ देर बाद बेटी ने लौटकर बताया कि नानी के घर का मुख्य गेट तो खुला हुई था, मगर नानी और भाई चारपाई पर कंबल ओढ़कर सो रहे हैं। कुछ देर बाद हिना ने वहां जाकर देखा तो दोनों को मृत पाया। आरोप है कि उसकी मां नियाज बानो के कानों के कुंडल और एक पैर की पाजेब गायब मिली।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसएसपी अंकिता शर्मा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बिनावर पुलिस ने अफनान के दादा नूर आलम की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-
खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाईं
मौके पर जोर जबर्दस्ती का कोई संकेत नहीं मिला है, घर का सारा सामान भी सुरक्षित मिला है। नियाज बानो की बेटी ने जरूर कुंडल व एक पैर की पाजेब गायब होने की बात कही है। पोस्टमॉर्टम में पाया गया है कि दोनों की गला दबाकर हत्या की गई है। अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए एसओजी सहित चार टीमें लगाई हैं। - अंकिता शर्मा, एसएसपी बदायूं

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला के मृतक अफनान का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें