फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शासन के छह विशेष सचिव पहुंचे, तीन दिन करेंगे सरकारी कामों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन के छह विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शाम करीब सात बजे जिले में आमद की। वे तीन दिन तक चिह्नित छह ब्लॉकों व उनके एक-एक गांव का भौतिक सत्यापन करेंगे। शासन की योजनाओं को परखेंगे कि किसी स्तर पर लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लाॅक ऐसे हैं जो शासन से चिह्नित किए गए हैं। इन ब्लाॅकों के निरीक्षण के लिए शासन से छह आईएएस अफसर बदायूं पहुंचे हैं। तीन दिन तक ब्लाॅक व उस क्षेत्र के एक-एक गांव का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। पूरी रिपोर्ट वह शासन को सौंपेंगे।


ये अफसर पहुंचे
अंबियापुर विकास क्षेत्र में विशेष सचिव, समाज कल्याण विभाग राजेंद्र सिंह द्वितीय, आसफपुर में विशेष सचिव सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग राहुल सिंह, कादरचौक में अपर राज्य परियोजना निदेशक एकता सिंह, सलारपुर में विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त सुनील कुमार वर्मा, उसावां में विशेष सचिव, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग अनीता वर्मा, वजीरगंज में विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग धीरेंद्र सिंह सचान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें