फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया शराब सेल्समैन का मुख्य हत्यारोपी, एक सिपाही को भी लगी गोली

Thu, 29 May 2025 10:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उझानी (बदायूं)

सार

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी रवि की तलाश लगातार पुलिस कर रही थी। बृहस्पतिवार को कुंवर गांव पुलिस ने रवि बिहार को गिरफ्तार किया था। शाम को उझानी में माल बरामद करने पुलिस ले गई, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
घायल हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के दिगुराइया गांव में 25 अप्रैल रात 10:00 बजे शराब सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी रवि बिहार फरार चल रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार किया और माल की बारामगी करने के लिए उझानी क्षेत्र ले गई, जहां आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसको गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में आरोपी रवि बिहार के पैर में गोली लगी, वहीं कुवरगांव थाने का सिपाही कुलदीप भी घायल हो गया। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी रवि को उझानी सीएससी पर उपचार दिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा। सूचना मिलते ही एसपी सिटी बिजेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय उझानी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दिगुरैया देसी शराब के ठेके पर बिनावर थानाक्षेत्र के गांव रंझौरा निवासी मुकेश (35) सेल्समैन थे। वह दुकान बंद करने से पहले कैश गिन रहा थे। करीब रात 10 बजे बाइक सवार दो बदमाश ठेके पर पहुंचे। एक ने तमंचा निकालकर सीधे मुकेश पर फायर झोंक दिया। इसके बाद कैश लेकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी रवि की तलाश लगातार पुलिस कर रही थी। बृहस्पतिवार को कुंवर गांव पुलिस ने रवि बिहार को गिरफ्तार किया था। शाम को उझानी में माल बरामद करने पुलिस ले गई, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी फायरिंग में पुलिस ने गोलीबारी की। जिसमें आरोपी के पैरों में गोली लगी है अब उसको जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें