फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिविल सर्विसेज के जिला स्तरीय ट्रायल में छह खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
ट्रायल के दौरान लंबी कूद करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राज्य कर्मचारियों के कल्याण एवं खेल के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन/ ट्रायल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई।
विज्ञापन

ट्रायल सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने विभिन्न खेलों में अपना फिजिकल एवं स्किल टेस्ट दिया। ट्रायल में छह प्रतिभागियों ने सफलता प्राप्त की। चयनित खिलाड़ियों में न्याय विभाग से विनीत कुमार, अक्षय कुमार, शिव यादव, सैय्यद मो. जवाद अली, लोक निर्माण विभाग से आसिम खान और टेक्निकल एजुकेशन से प्रदीप कुमार शामिल हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने बताया कि इन सभी चयनित प्रतिभागियों को अब 18-19 अगस्त को मण्डल स्तरीय ट्रायल में भाग लेना होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें