फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छह व अवैध निजी अस्पताल, डिजिटल एक्स-रे सेंटर और डेंटल क्लीनिक सील

विज्ञापन
बिसौली में सिद्धि विनायक डिजिटल एक्स-रे काे सील किया। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बदायूं। अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर और बिसौली क्षेत्र में छह और निजी अस्पताल, डिजिटल एक्स-रे सेंटर और डेंटल क्लीनिक को सील कर दिया। ये सभी अवैध रूप से बिना पंजीयन के संचालित हो रहे थे। इस कार्रवाई से निजी अस्पताल संचालकों में खलबली है। पांच अन्य निजी अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। वहां भी कमियां मिली हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम ने सदर और बिसौली क्षेत्र में अवैध निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम में एसीएमओ डॉ. श्रीमोहन झा, डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन कुमार जायसी और डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत कुमार ने अलग-अलग स्थानों पर अस्पतालों की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के नवादा स्थित सायरा हॉस्पिटल, सैदपुर स्थित सिया आरोग्यम हेल्थ केयर सेंटर, बिसौली के राम डिजिटल एक्स-रे, सिद्धि विनायक डिजिटल एक्स-रे और मेडिकेयर अस्पताल को सील कर दिया। इसके अलावा वजीरगंज क्षेत्र में शर्मा जी डेंटल क्लीनिक भी सील की गई है।

एक्स-रे कराने वाले मरीजों के साथ हुआ बड़ा धोखा
बिसौली के राम डिजिटल एक्स-रे व सिद्धि विनायक डिजिटल एक्स-रे के अवैध मिलने से उन मरीजों के साथ बड़ा धोखा हुआ है, जिन्होंने यहां पर एक्स-रे कराए थे। बिना पंजीयन के इन सेंटरों में जो स्टाफ या रेडियोलॉजिस्ट एक्सरे जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रहे थे, उनकी डॉक्टरी की डिग्री पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। इतने बड़े पैमाने पर अवैध रूप से डिजिटल एक्स-रे सेंटर और अस्पतालों के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
बृहस्पतिवार को ये अस्पताल हुए थे सील
सहसवान तहसील क्षेत्र में एसडीएम शौर्य अरोड़ा, सीओ अशोक कुमार और सीएचसी के एमओआईसी डॉ. प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अकबराबाद चौराहे पर स्थित स्टार हेल्थ केयर और हरदत्तपुर मार्ग पर भारत हेल्थ केयर सेंटर के अलावा दहगवां क्षेत्र में उस्मानपुर स्थित नीशू क्लीनिक, शादीपुर के ओम हेल्थ केयर सेंटर और रसूलपुर कला स्थित डॉ. दिनेश क्लीनिक को सील किया गया था। नीशू क्लीनिक में कुछ मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे थे।


अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जो भी अवैध अस्पताल संचालित मिलेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन अस्पताल व सेंटरों को सील किया गया है, उनकी जांच कराई जा रही है। पांच अन्य संचालकों को नोटिस भेजे गए हैं। -डॉ विकास शर्मा, सीएमओ, बदायूं
-




कार्रवाई के दौरान दो संचालक क्लीनिक बंद कर भागे



बदायूं। स्वास्थ्य विभाग के अभियान की भनक लगते ही दो चिकित्सा प्रतिष्ठानों के संचालक अपने केंद्र बंद कर भाग निकले। टीम को वहां कोई नहीं मिला। दोनों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने उनसे संचालन से संबंधित अभिलेख और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। अधिकारियों के मुताबिक, नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

बिसौली में सिद्धि विनायक डिजिटल एक्स-रे काे सील किया। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

बिसौली में सिद्धि विनायक डिजिटल एक्स-रे काे सील किया। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

बिसौली में सिद्धि विनायक डिजिटल एक्स-रे काे सील किया। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें