फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कमल हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार नामजद और दो अज्ञात पर रिपोर्ट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर निवासी कमल किशोर की शनिवार शाम पीटकर हत्या कर दी गई थी। बेटी से प्रेम प्रसंग होने के शक में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक के परिजन ने आरोपी पिता-पुत्र समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
कमल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक में युवक कमल की पीटकर हत्या के मामले में पिता-पुत्र समेत चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विपिन, राधेश्याम व नरेंद्र को गिरफ्तार किया गया। तीनों से पूछताछ की गई। इसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


शनिवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रहमुद्दीनगर निवासी कमल किशोर अपनी बुआ के घर उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचा था। वहां फुफेरे भाई की बेटी को मोबाइल फोन देकर वह घर लौट रहा था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग के शक में फूफेरे भाई व फूफा समेत छह लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक के पिता मुन्नालाल ने बताया कि शनिवार को उनके बेटे कमल किशोर को उसके फुफेरे भाई नरेंद्र ने फोन कर घर पर बुलाया था। कमल अपने साथी गांव के ही धारा विजय के साथ बुआ के घर बाइक से चला गया। दिन में करीब 3.30 बजे गांव के पास नरेंद्र, विपिन, रजनेश, राधेश्याम व दो अज्ञात लोगों ने कमल को रोक लिया। धारदार हथियार व लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में हुआ युवक का अंतिम संस्कार
रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव पहुंच गया। पुलिस की मौजूदगी में युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सीओ उझानी देवेंद्र कुमार ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें