फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला: पुष्प वाटिका में हुआ राम सीता का मिलन

सार

रामलीला में बुधवार को भगवान राम, भरत के साथ जब जनकपुरी पहुंचे, तो वहां की प्रजा भगवान राम की मोहनी सूरत देखकर उनसे बात करने के लिए आतुर हो गई।रामलीला ग्राउंड में अब दुकानों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
कादरचौक में चल रही रामलीला में भगवान के स्वरूपों में सजे बच्चे। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। रामलीला में बुधवार को भगवान राम, भरत के साथ जब जनकपुरी पहुंचे, तो वहां की प्रजा भगवान राम की मोहनी सूरत देखकर उनसे बात करने के लिए आतुर हो गई। इसी बीच भगवान श्रीराम गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर पुष्प वाटिका पहुंचे, वहां पर माता सीता से उनकी भेंट हुई। ये मंचन देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

श्रीरामलीला कमेटी द्वारा गांधी ग्राउंड में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इसमें बिहार के दरभंगा से आए कलाकारों द्वारा भगवान राम और माता सीता के मिलन का मंचन किया गया। देर रात तक चली रामलीला में अंत तक दर्शक जमे रहे। रामलीला ग्राउंड में अब दुकानों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
कादरचौक। रामलीला के सातवें दिन हरिबोल राम कृष्ण लीला मंडल वृंदावन के कलाकारों द्वारा रामजन्म, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार की कथा का मंचन किया गया। कलाकारों नें अपने अभिनयण् से सबका मन मोह लिया। काफी संख्या में दूरदराज से लोग मेला और मंचन देखने आते हैं। मेला में इस बार दो नाट्य कला कंपनी मंचन कर रही है। एक वृंदावन दूसरी बिहार की कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें