विजेता टीम के कप्तान अखिल पाठक को शील्ड देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) जूनियर का फाइनल मैच रविवार को सिरतौल रॉयल और सिरतौल नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। टॉस नाइट राइडर्स के कप्तान सुमित उपाध्याय ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।
पहले खेलते हुए सिरतौल रॉयल की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 67 रन बनाए। इसमें अभय गुप्ता ने नौ, अंकुर शर्मा ने आठ, ताहिर गौरी ने 16 एवं आरिफ ने 12 रन का योगदान दिया।
नाइट राइडर्स की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित और दीपक ने एक-एक, मनी उपाध्याय ने दो विकेट लिए। इसके बाद 68 रन के लक्ष्य लेकर उतरी नाइट राइडर्स की शुरुआत काफी खराब रही। उन्होंने 12 रन के स्कोर पर तीन खिलाड़ी खो दिए। इसके बाद मोहित शर्मा ने सर्वाधिक 21 एवं कप्तान सुमित उपाध्याय ने 12 रन बनाए।
नाइट राइडर्स की टीम पांच रन से मैच हार गई। इस प्रकार सिरतौल रॉयल की टीम की ओर से ताहिर ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट हासिल किए एवं कप्तान अखिल पाठक ने दो विकेट लिए। टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ताहिर को चार विकेट लेने पर आयोजक मंडल ने मैन ऑफ द मैच से नबाजा। साथ ही कप्तान अखिल पाठक को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पवन उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, कपिल गुप्ता, अनुज गौड़, अतीक सैफी, भुवनेश उपाध्याय, विजेंद्र सिंह आदि रहे।