फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन सिनोद, आशुतोष और  उमलेश समेत 46 नामांकन हुए

Sat, 28 Jan 2017 12:43 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
अंतिम दिन सिनोद, आशुतोष और  उमलेश समेत 46 नामांकन हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहसवान से डीपी यादव के बेटे कुणाल और प्रीति सागर ने भी कराया नामांकन 
 विधानसभा के लिए जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों से शुक्रवार को अंतिम दिन 46 पर्चे दाखिल किए गए। नामांकन कराने वाले प्रमुख प्रत्याशियों में दातागंज सीट से बसपा के विधायक सिनोद कुमार शाक्य और सहसवान से भाजपा के आशुतोष वार्ष्णेय भोला प्रमुख रहे। सहसवान से राष्ट्रीय परिवर्तन दल से उमलेश यादव ने पर्चा भरा। उनके बेटे कुणाल यादव ने भी इस सीट पर निर्दलीय पर्चा भरा। इसी तरह बिसौली सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर की मां प्रीति सागर ने भी निर्दलीय नामांकन कराया। 
अंतिम दिन नामांकन कराने वाले अन्य प्रत्याशियों में दातागंज सीट पर भारतीय सुभाष सेना से राजवीर शर्मा, देशशक्ति पार्टी से मान सिंह, जनसेवा सहायक पार्टी से वेद बाबू, भारतीय भाईचारा पार्टी से राजकुमार, राष्ट्रीय लोकदल से जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से लता यादव, सर्व संभाव पार्टी से अवधेश, निषाद पार्टी से धर्मेंद्र कश्यप और राजेंद्र सिंह एवं डॉ. अजीत सिंह ने नामांकन कराया। बिसौली सीट के लिए जन अधिकार मंच से यशोदा और निर्दलीय राजेंद्र सिंह राजू और सुरेंद्र ने पर्चे भरे। सहसवान सीट के लिए भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी से रियासत खां, भारतीय सुभाष सेना से राजपाल सिंह, राष्ट्रीय लोकदल से अनिल कुमार मिश्रा और कुणाल यादव ने निर्दलीय नामांकन कराया। बदायूं सदर सीट के लिए भारतीय भाईचारा पार्टी से अमरजीत सिंह, प्रजा शक्ति पार्टी से डॉ. सचिन पाठक, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से सतीश चंद्र, भारतीय सुभाष सेना से कृष्णपाल और निर्दलीय अरुण प्रकाश गुप्ता, विमलेश कुमारी और हरेंद्र सिंह यादव ने नामांकन कराया। शेखूपुर सीट के लिए पीस पार्टी से अनेशपाल, महान दल से कामता प्रसाद, आईईएमसी से बंदे हसन, भारतीय सुभाष सेना से राजेंद्र और जन अधिकार मंच से तरुण प्रताप सिंह ने पर्चे भरे। बिल्सी सीट के लिए भारतीय सुभाष सेना से राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय समानता दल से फकीर चंद्र मौर्य, सर्व समभाव पार्टी से जसवीर सिंह, राष्ट्रीय लोकदल से मनोज उपाध्याय, महान दल से सुरजीत सिंह तोमर, भारतीय भाईचारा पार्टी से सावित्री, अखंड राष्ट्रवादी पार्टी से सत्यपाल एवं राष्ट्रवादी प्रताप सेना से अरविंद सिंह और पवन गुलाटी एवं रिजवान अली ने नामांकन कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन्होंने दुबारा भरे पर्चे
नामांकन के अंतिम दिन बिसौली से सपा के विधायक आशुतोष मौर्य, बिल्सी से भाजपा के आरके शर्मा, दातागंज से पीस पार्टी के शैलेष पाठक और लोकदल से कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह, सदर से एमआईएम के खालिद परवेज ने दोबारा  नामांकन कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें