फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी-बोस बनकर बच्चों ने समझा आजादी का महत्व

Thu, 26 Jan 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में बुधवार को बच्चों ने आजादी का महत्व समझते हुए गणतंत्रोत्सव मनाया। बच्चों ने अपने अंदाज से मनमोह लिया। बच्चों ने गांधी, सुभाषचंद्र बोस और जवाहर लाल नेहरू की वेशभूषा में आजादी के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम शुरू होने पर अतिथियों में शामिल जया अग्रवाल ने बच्चों को गणतंत्र का महत्व समझाया। कहा- बच्चों को महापुरुषों के विचारों को जीवन में उतार कर देशभक्ति का जज्बा दिखाना चाहिए। उन्होंने देश को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस समेत महापुरुषों के योगदान की तारीफ की। स्कूल की संचालिका वंदना बब्बर ने बच्चों को राष्ट्रगान के बारे में जानकारी दी। महापुरुषों के वेश में सज धज कर स्कूल पहुंचे बच्चों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। 
प्रतिभागी बच्चों में आराध्या ईषी गुप्ता अदरिका, समीक्षा, आध्या रावत, विनायक अग्रवाल, हार्दिक, अनाविका, श्रद्घा, मिहुल कुमार, पार्थ, सैजल और पर्व जैन को पुरस्कृत किया गया। आराध्या सिंह, श्रद्घा सिंह, दिव्यांशु, समीक्षा नागर, जय वर्मा, गर्व वार्ष्णेय, कार्तिक, दक्ष यादव, माधवी, अनिका गुप्ता, सानवी, पार्थ, उर्विका और आरोही के प्रदर्शन की भी तारीफ की गई। इस मौके पर चारू कुकरेजा, वर्षा ठाकुर, फरहीन, वंदना शर्मा, दामिनी गुप्ता और फातिमा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें