फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,450 के रेट से ही करें गेहूं का भुगतान

Wed, 29 Apr 2015 11:52 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने बुधवार को कुंवरगांव स्थित यूपीएसएस और कर्मचारी कल्याण निगम के गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। गेहूं का निर्धारित दर 1450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ही भुगतान किया जाए और निर्धारित मानक के अनुसार गेहूं क्रय करें।
विज्ञापन

डीएम शंभूनाथ को कुंवरगांव स्थित यूपीएसएस के केंद्र प्रभारी ऋषिपाल ने बताया कि अब तक 1780 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। ग्राम बनेई के काश्तकार शाहिद अली के पुत्र से भी वार्ता की और केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, भुगतान आदि के संबंध में जानकारी हासिल की। कर्मचारी कल्याण निगम के क्रय केंद्र प्रभारी दामोदर ने बताया कि अब तक 3818 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
डीएम ने निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक/छूट को दृष्टिगत रखते हुए गेहूं खरीद की जाए लेकिन किसानों से कोई भी कटौती न की जाए और गुणवत्ता के संबंध में जो भी कटौती होनी है, उसका क्रय एजेंसी लेखाजोखा तैयार रखें, क्योंकि कटौती का वहन प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। खरीदे गए गेहूं का तीन दिन के अंदर आरटीजीएस द्वारा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऑनलाइन भी होगी गेहूं खरीद
कोई भी किसान कंप्यूटर द्वारा आनॅलाइन गेहूं बेंचने के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले किसान को यथाशीघ्र तिथि एवं स्थान निर्धारित करके सूचित किया जाएगा और निर्धारित तिथि पर उसका गेहूं खरीदा जाएगा।

गेहूं खरीद को टोलफ्री नंबर
डीएम ने मोबाइल गेहूं क्रय केंद्र भी स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा है कि क्रय एजेंसी गांव में जाकर भी खरीद कर सकती हैं। यदि किसी भी किसान को कोई समस्या अथवा जानकारी की आवश्यकता है तो टोल फ्री नंबर- 18001800150 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें