फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चांदी की चमक ने फीके किए पारंपरिक आभूषण

Sun, 28 Dec 2025 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दिनेश गुप्ताा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। चांदी के दामों में आए रिकॉर्ड उछाल ने मध्यम वर्ग पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। एक साल पहले करीब 95 हजार रुपये प्रति किलो मिलने वाली चांदी अब 2.62 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों के चलते चांदी की पायल, बिछिया और अन्य पारंपरिक आभूषण आम लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


चांदी के दामों का सराफा बाजार में सीधा असर दिखाई दे रहा है। आभूषणों की बिक्री में कमी आई है, जबकि चांदी को निवेश के विकल्प के रूप में खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अब ग्राहक आभूषण बनवाने के बजाय चांदी के सिक्के लेना ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं।
चांदी के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी ने सराफा बाजार की तस्वीर बदल दी है। जहां एक ओर पारंपरिक आभूषणों की चमक फीकी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर चांदी निवेश के रूप में लोगों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन



सराफा व्यापारियों ने जताई अपनी-अपनी
फोटो-4

चांदी के भाव काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पहले जहां लोग पायल और अन्य हल्के आभूषण आसानी से खरीद लेते थे, अब वही ग्राहक वजन कम कराने या ऐसे आभूषण नहीं खरीद रहे हैं। - दिनेश गुप्ता, व्यापारी

फोटो-3


चांदी मौजूदा हालात में आभूषण से ज्यादा निवेश की धातु बन गई है। ग्राहक मान रहे हैं कि कीमतें और बढ़ सकती हैं, इसलिए वह भविष्य को देखते हुए निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। - प्रमोद गुप्ता, व्यापारी

फोटो-5



चांदी के बढ़ते दामों के कारण आभूषण खरीदना अब आसान नहीं रहा। यदि चांदी लेनी ही है तो निवेश के तौर पर लेना ज्यादा बेहतर लग रहा है। कृष्णा, गुप्ता

फोटो-6


चांदी हमेशा सुरक्षित निवेश मानी जाती है। आभूषण जरूरत के हिसाब से बाद में भी बनवाए जा सकते हैं, लेकिन इस समय निवेश ज्यादा बेहतर लग रहा है। - अनीता शंखधार

दिनेश गुप्ताा।- फोटो : संवाद

दिनेश गुप्ताा।- फोटो : संवाद

दिनेश गुप्ताा।- फोटो : संवाद

दिनेश गुप्ताा।- फोटो : संवाद

दिनेश गुप्ताा।- फोटो : संवाद

दिनेश गुप्ताा।- फोटो : संवाद

दिनेश गुप्ताा।- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें