फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत ने यूरेपियन पॉवर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड

Sun, 02 Jul 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
gold - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- हालैंड में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन

जिले के खिलाड़ी रजत गोयल ने यूरेपियन पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। तीन वर्गों में 600 किलो वजन उठाकर पहला स्थान हासिल करने वाले रजत गोयल को 12 साल की मेहनत के बाद यह मुकाम हासिल हुआ है। 30 जून को हॉलैंड में आयोजित यूरेपियन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में कड़े मुकाबले के बाद पहला स्थान हासिल कर रजत गोयल ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जानकारी पर रजत के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। गोल्ड मेडल जीतने के बाद से रजत के घर पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। उनके पिता सुबोध गोयल व्यापारी हैं। सुबोध के साथ ही पत्नी साधना गोयल और दूसरा बेटा रचित गोयल भी बेहद खुश हैं। सुबोध गोयल ने बताया कि रजत का दिल्ली में फिटनेस सेंटर है। पिछले 12 साल के सफर में रजत बॉडी बिल्डिंग के कई खिताब जीत चुका है। उनका सपना था कि वो इंटरनेशनल स्तर पर देश का नाम रोशन करें। रजत ने इस जीत का श्रेय बदायूं में कोच रहे सुभाष, संतोष और दिल्ली के भूपेंद्र धवन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें