फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाटू श्याम मंदिर से चांदी का मुकुट... नकदी और फोन चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा चोर

Sat, 28 Jun 2025 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक चोर खाटू श्याम मंदिर में घुस गया। वह मंदिर से चांदी का मुकुट, नकदी व तीन मोबाइल फोन चुरा ले गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। 
विज्ञापन
मंदिर परिसर में खड़ा चोर (नीली शर्ट) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में बरेली-मुथरा हाईवे के किनार स्थित खाटू श्याम मंदिर में बृहस्पतिवार रात एक चोर ने चांदी का मुकुट, पांच हजार रुपये की नकदी, आरती व तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दिया है। इसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। पुजारी ने घटना की तहरीर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव गिनौरा वाजिदपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी मोहित शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह और मंदिर के अन्य सेवादार परिसर में बने कमरों में सो रहे थे। रात में करीब दो बजे एक चोर मंदिर की छत पर चढ़कर सीढ़ियों तक पहुंचा। इसके बाद चोर दरवाजा तोड़कर मंदिर परिसर के अंदर घुस आया। 

विज्ञापन

मंदिर परिसर में बने कमरे खंगाले 
उस समय मंदिर का गर्भगृह बंद था। इस वजह से चोर ने मंदिर परिसर के अन्य कमरों को खंगाल लिया। जिस कमरे में वह सो रहे थे। चोर ने उस कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। इसके बाद चोर एक कमरे में रखे तीन मोबाइल फोन, अलमारी में रखी चांदी की आरती, चांदी का मुकुट और पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ली। 

घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गया। शुक्रवार सुबह वह उठे तो कमरे में अलमारी खुली देख वह हतप्रभ रह गए। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में कई सीसीटीवी कैमरे में लगे हैं। एक कैमरे की फुटेज में चोर दिखाई दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें