फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, बोला- पुलिस ने मुझे दो दिन पहले उठाया... खेतों में भगाया, फिर गोली मारी

Sat, 28 Jun 2025 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun Police Encounter News: बदायूं के उसहैत क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि गोली लगने से घायल बदमाश का कहना है कि पुलिस उसे दो दिन पहले ही घर से उठा ले गई थी। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल बदमाश को बेड पर लिटाते पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके खिलाफ लूट, चोरी समेत 13 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसहैत थाना पुलिस शुक्रवार रात किशनी खेड़ा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सीओ का कहना है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह भी पढ़ें- बरेली में 1.29 करोड़ की ठगी: ठगों ने सेवानिवृत्त वैज्ञानिक को किया डिजिटल अरेस्ट, ऐसे ट्रांसफर कराई रकम

 

आरोपी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज 
बदमाश ने अपना नाम कदीर पुत्र शकील निवासी हरेंडी थाना उसहैत बताया। पुलिस ने बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसके खिलाफ आपराधिक 13 मुकदमे दर्ज निकले। जिसमें लूट, चोरी गैंगस्टर जैसे मामले शामिल है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: गोतस्कर जुबैर उर्फ पाया के दूसरे मकान पर भी चल सकता है बुलडोजर, जब्त होगी संपत्ति

 
विज्ञापन

बदमाश बोला- पुलिस ने दो दिन पहले उठाया था 
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश कदीर ने बताया कि पुलिस उसे दो दिन घर से पहले उठाकर ले गई थी। दो दिन तक छिपाकर रखा। खेतों में दौड़ाया। इसके बाद उसके पैर में गोली मार दी। वहीं पुलिस का दावा है कि बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद मुठभेड़ में उसे गोली लगी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें