फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डायरिया के प्रति जागरूकता के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
अ​भियान के हस्ताक्षर करते सीएमओ।स्रोत:स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बदायूं। डायरिया के प्रति जन जागरूकता के लिए मंगलवार को सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने कार्यालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि पांच साल तक के बच्चों में डायरिया के लक्षण, कारण और बचाव आदि के बारे में प्रचार-प्रसार जरूरी है। इसके लिए डायरिया रोको अभियान की शुरुआत की गयी है।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि 16 जून डायरिया रोको अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) और केनव्यू भी सहयोग कर रही है। अभियान की इस साल की थीम डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें ध्यान तय की गयी है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में डायरिया की रोकथाम, ओआरएस व जिंक के उपयोग को प्रोत्साहन और जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। कहा कि बच्चे को दिन भर में तीन या तीन से अधिक बार दस्त हो तो समझना चाहिए कि डायरिया हो गया। ऐसे में ओआरएस का घोल देना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। साथ ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करना चाहिए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. मोहन झा, डॉ. निरंजन सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. अमित रस्तोगी, डीपीएम कमलेश, डीसीपीएम अरविंद राणा, उमेश राठौर, अभय प्रताप सिंह, संतोष सागर तथा पीएसआई इंडिया से शशांक दुबे और दानिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें