नेहरू इंटर कॉलेज में छात्रवृत्ति देते डॉ. नितिन। संवाद
रुदायन। नेहरू इंटर कॉलेज में दिवंगत पूर्व शिक्षक चौधरी हरी सिंह की पुण्यतिथि पर मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई। दिवंगत शिक्षक चौधरी हरी सिंह के पुत्र प्रोफेसर डॉ. नितिन कुमार सिंह देहरादून यूनिवर्सिटी में तैनात हैं। बहू प्रीति सिंह चिकित्सक हैं। उन्होंने हाईस्कूल की गणित व विज्ञान की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र माधव गुप्ता और केशव गुप्ता व दो अन्य छात्राओं को प्रमाण पत्र व तीन-तीन हजार रुपये की छात्रवृति दी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति अगले वर्ष इंटर के भी छात्र-छात्राओं को देंगे। मिलेगी। इस अवसर पर नेहरू इंटर काॅलेज के प्रबंधक सुमित पाठक, उप प्रबंधक कुलदीप शर्मा, ब्लॉक प्रमुख बंटी पाठक, प्रिंसिपल आलोक पाठक, भाजपा नेता अनूप सिंह, पूर्व वाइस चेयरमैन सुनील गुप्ता सनी आदि थे। संवाद