फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पीके का विरोध, आमिर का पुतला फूंका

Mon, 29 Dec 2014 12:02 AM IST
बिल्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अभिनेता आमिर खां की फिल्म पीके के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में आमिर खां का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मोर्चा के नगराध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि फिल्म पीके में हिंदू धर्म को अपमानित किया गया है। इसे किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। इस तरह की फिल्मों का समाज पर गलत प्रभाव पड़ेगा। लिहाजा, इस विवादित फिल्म पर तत्काल रोक लगनी चाहिए नहीं तो भाजयुमो कार्यकर्ता व्यापक आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बंबा चौराहे पर आमिर खां का पुतला फूंका। गगन वार्ष्णेय, विनीत उपाध्याय, अनूप वार्ष्णेय, राहुल माहेश्वरी, रजत शर्मा, रोहित सक्सेना, नीलू वार्ष्णेय, विकास माहेश्वरी, आशीष श्रीवास्तव, आकाश वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, विनीत असावा, मधुप राठी, विजय प्रताप, पंकज, कुलदीप, अंकित, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें