फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगणेश का जन्म लोक कल्याण के लिए हुआ : साध्वी मनु प्रिया

विज्ञापन
कथा सुनाती कथा वाचिका साध्वी मनु प्रिया। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वाधान में भोला धाम में आयोजित गणेश महोत्सव में कथा के तृतीय दिवस साध्वी मनु प्रिया ने भगवान श्रीगणेश के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीगणेश का जन्म तीनों लोकों में दुष्टों के आतंक को खत्म करने के लिए हुआ।
विज्ञापन

कथा में उन्होंने बताया कि माता पार्वती ने अपनी माया से भगवान गणेश को उत्पन्न कर अपने आवास के बाहर खड़ा कर दिया और कहा जब तक मेरी आज्ञा न हो कोई अंदर न आवे। इतने में भगवान शिव आ गए, बालक गणेश ने उन्हें रोक दिया तो भगवान शिव क्रोधित हो गए और उनका सिर काट दिया। माता पार्वती के आग्रह पर भगवान शिव ने अपने गणों को आदेश दिया कि सबसे पहले जो जीव दिखाई दे उसका सिर ले आओ। तब गज का सिर लगाकर भगवान गणेश को जीवनदान दिया गया।
भगवान शिव ने उन्हें पुत्र के रूप में स्वीकार कर तीनों लोको में सर्वश्रेष्ठ होने का आशीर्वाद दिया। कथा में भगवान गणेश के जन्म की झांकी श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, दीपमाला गोयल, प्रतीश गुप्ता, सीमा राठौर, सरोज यादव, पूजा राठौर, अंजलि राठौर, कृष्णा कश्यप, राजकुमारी गुप्ता, अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें