फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान व बदायूं नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों का टोटा

Sun, 06 Apr 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने के लिए विभाग के अधिकारी दम भर रहे हैं। वहीं, नगर क्षेत्र में स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। यही हालत सहसवान की भी है। 38 विद्यालयों में 21 शिक्षकों की तैनाती है। जबकि दोनों जगहों पर 27 शिक्षामित्र की तैनाती है। ऐसे में विद्यालयों में बच्चों की संख्या पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन


शिक्षकों की नियुक्ति न होने से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। स्कूलों के बराबर शिक्षक भी नहीं है। विभाग के आलाधिकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए लखनऊ के अधिकारियों को पत्राचार कर रहे है। इसके बाद भी शिक्षकों की तैनाती विभाग द्वारा नहीं की जा रही है। बदायूं नगर क्षेत्र के 23 विद्यालयों में 20 शिक्षक और 14 शिक्षामित्र हैं। सहसवान नगर क्षेत्र के 15 स्कूलों में 13 शिक्षामित्र व एक शिक्षक की तैनाती है।

क्या है मानक-
30 बच्चों पर 1 शिक्षक
150 बच्चों पर 5 सहायक अध्यापक व 1 प्रधानध्यापक होना चाहिए



जिले के परिषदीय शिक्षकों व शिक्षामित्रों की स्थिति


जिले के आसफपुर ब्लॉक के 114 विद्यालयों में 330 शिक्षक वर्तमान में तैनात है। इनमें 155 शिक्षामित्र व 47 अनुदेशक हैं। अंबियापुर ब्लाॅक में 126 विद्यालयों में 357 शिक्षक, 157 शिक्षामित्र, 41 अनुदेशक हैं। बिल्सी में 3 स्कूलों में तीन शिक्षक, दो शिक्षामित्र हैं। बिसौली में 121 स्कूलों में 332 शिक्षक, 176 शिक्षामित्र हैं।
विज्ञापन

दातागंज ब्लॉक में 133 स्कूलों में 360 शिक्षक, 151 शिक्षामित्र, 35 अनुदेशक हैं। दहगंवा ब्लॉक में 154 स्कूलों में 398, शिक्षक, 157 शिक्षामित्र हैं। इस्लामनगर ब्लॉक में 121 स्कूलों में 327 शिक्षक, 163 शिक्षामित्र हैं। जगत ब्लाॅक में 144 स्कूलों में 516 शिक्षक, 175 शिक्षामित्र हैं। ककराला में 6 स्कूलों में मात्र 5 शिक्षक, 3 शिक्षामित्र मौजूद हैं।
मयांऊ के 149 स्कूलों में 407 शिक्षक, 162 शिक्षमित्र, वहीं कादरचौक ब्लॉक के 130 स्कूलों में 266 शिक्षक, 175 शिक्षामित्र हैं। सलारपुर के 149 स्कूलों में 461 शिक्षक, 204 शिक्षामित्र हैं। समरेर के 133 स्कूलों में 355 शिक्षक, 168 शिक्षामित्र हैं। उझानी 165 स्कूलों में 538 शिक्षक ,उसांवा के 159 स्कूलों में 404 शिक्षक, 153 शिक्षामित्र हैं। वजीरगंज के 116 स्कूलों में 307 शिक्षक, 127 शिक्षामित्र मौजूद हैं।





नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी है। इसके लिए रिपोर्ट विभाग में भेजी गई है। नगर क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की मांग की गई है। शिक्षकों की तैनाती के लिए लखनऊ के अधिकारियों को पत्राचार कर रहे हैं।
विज्ञापन




-वीरेंद्र कुमार सिंह, बीएसए बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें