तहसील प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटाने का विचार कर चुका था। पिछले दिनों मोहल्ले के व्यापारियों ने अपने रोजगार की दुहाई देते हुए तहसील प्रशासन से कोई दूसरा रास्ता निकालने की मांग की थी। व्यापारियों ने कहा था कि इस तीन सौ मीटर के दायरे में करीब ढाई सौ दुकानें हैं। यह दुकानें टूटने से उनका रोजगार छिन जाएगा।
दुकानों के साथ तीन धर्मस्थल भी जद में आ रहे हैं। इनमें दो मंदिर और एक मस्जिद शामिल है। बताया जा रहा है कि एक मंदिर का कुछ हिस्सा ही इसमें आएगा लेकिन शेष दोनों धर्मस्थल पूरी तरह से चपेट में आ सकते हैं। उनमें कई दुकानें भी बनी हुई हैं। धर्मस्थल हटाने के मामले में भी किसी का विरोध सामने नहीं आया है।