फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिगरेट के दाम मांगने पर दुकानदार के बेटे की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कृष्णा काॅलोनी में पांच दिन पहले सिगरेट के दाम मांगने से गुस्साए दो युवकों ने दुकानदार के बेटे की पिटाई कर दी। आरोपियों ने दुकान से सामान भी फेंक दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुसुम की किराने की दुकान है। दोपहर में उनका बेटा अनुज दुकान पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान रंजीत और करन दुकान पर आए और सिगरेट ली। सिगरेट पीने के बाद बिना दाम दिए ही जाने लगे तो अनुज ने राशि मांगी।
आरोप है कि रंजीत और करन ने अनुज को दुकान से बाहर खींचकर पीटा। दुकान का काफी सामान भी बाहर फेंक दिया। इसके बाद युवक दुकानदार के बेटे का धमकाकर भाग गए।
विज्ञापन

घटना के करीब चार घंटे बाद अनुज बाजार गया तो उसे फिर घेर लिया गया और पिटाई की गई। तब आरोपी रंजीत के साथ उसके पिता अरुण, मां सुनीता और भाई पंकज भी थे। घायल अनुज का मेडिकल कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें