फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव शुरू, पहले दिन निकाली शोभायात्रा

Fri, 29 Sep 2017 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
Sai Shobhayatra
विज्ञापन
बाबूराम धर्मशाला वाले साईं मंदिर के 10वें वार्षिकोत्सव का शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हो गया। पहले दिन महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। साईं मंदिर को मनमोहक अंदाज में सजाया गया। दोपहर में श्रद्धालुओं ने साईं पालकी (शोभायात्रा) निकाली। शोभायात्रा में भजनों की गूंज रही। वार्षिकोत्सव प्रात: शुरू हुआ। यजमानों ने पूजन कराया। शोभायात्रा शुरू होने से पहले पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने पालकी उठाई। साईं के जयकारों की गूंज के साथ शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली तो रास्ते में श्रद्धालुओं ने पालकी पर फूल बरसाए। साईं बाबा की पालकी के आगे-आगे श्रद्धालुओं ने सफाई भी की। स्टेशन रोड, घंटाघर चौराहे और कछला रोड बाजार में पालकी का जोरदार स्वागत किया गया। पंजाबी कॉलोनी में भी शोभायात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।       
विज्ञापन

लौटते में र्साइं भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बाबा का गुणगान किया। देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम चले। प्रसाद भी वितरित किया गया। शोभायात्रा और कार्यक्रम में कृष्णगोपाल, रामकिशोर गुप्ता, विष्णु भगवान गुप्ता, बृजकिशोर देवेंद्र मोहन, अच्युतानंद, कौशल, विक्की, पुरुषोत्तम दास, नवनीत वार्ष्णेय, शेखर शर्मा, शंकर गुप्ता, रजत गुप्ता, केशव गर्ग और सुशील साहू आदि शामिल थे।  इधर, आयोजक कृष्ण भगवान ने बताया कि वार्षिकोत्सव का समापन शनिवार को भंडारे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें