गुड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के रजिस्ट्रेशन को लेकर व्यापारी हैं। जुलाई के कराए गए रजिस्ट्रेशन में कई कमियां सामने आई हैं। ऐसे में करोबार को लेकर काफी परेशानी आ रही है।
एक जुलाई से लागू किए गए जीएसटी के तहत जिले में 1700 व्यापारियों ने राजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब छह हजार पहले के रजिस्ट्रेशन को जीएसटी के तहत अपडेट किया गया।
व्यापारियों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन कराने में बहुत दिक्कत आ रहीं हैं, कहीं पैन कार्ड नही है, तो कहीं आधार कार्ड लिंक नही है। इसके अलावा किसी पता गलत है किसी का मोबाइल नंबर गलत हो गया है। सराफा व्यापारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद गलती के सुधार के लिए कोई तरीका नही है, और है तो उसका पता भी नहीं है। रजिस्ट्रेशन की ऑन लाइन प्रक्रिया है लेकिन ऑनलाइन करेक्शन करने की कोई प्रक्रिया नही है। ऐसे में जीएसटी का रजिस्ट्रेशन कराने में व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जीएसटी हेल्प डेस्क और सेल्स टैक्स अधिकारियों का कहना है कि पुराने व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन में त्रुचियां सामने आ रही हैं। इसके सुधार के लिए जीएसटी हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराने के बाद समस्या का समाधान हो रहा है।