फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शिवपाल निर्दोष हैं, तो क्यों  नहीं कराते सीबीआई जांच’

Thu, 09 Jun 2016 12:09 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
‘शिवपाल निर्दोष हैं, तो क्यों  नहीं कराते सीबीआई जांच’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेंद्र ने की पत्रकारों से बात 
अंतरराष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने आए थे
 केंद्र सरकार में मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जवाहर बाग कांड में सूबे की सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अगर अगर शिवपाल सिंह इस कांड में निर्दोष हैं, तो अखिलेश सरकार इस मामले की सीबीआई जांच क्यों नहीं करा रही है। 
केंद्रीय राज्यमंत्री कु्शवाहा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने आए थे। इससे पूर्व वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कुछ देर रुके और पत्रकारों से बात की। वार्ता की। बोले, यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि उप्र में चुनाव होने हैं और वह भी चुनावी भावनाओं से प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रम में जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे पूछा गया कि इस दौरे के पीछे चुनावी मंतव्य भी है? उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारी तो प्रदेश में चल ही रही है। चुनाव के लिए प्रदेश में यूनिट बन चुकी है। एक्सरसाइज चल रही है। संगठन चुनाव के पहले तक अपनी एक्सरसाइज करता रहेगा।  विश्वविद्यालयों में बनते माहौल पर लालू के बयान को लेकर राज्यमंत्री ने  कहा कि जब वह सरकार में थे तो उनको नहीं लगता था कि व्यवस्थाएं खराब हैं। अब उन्हें जो दिखाई दे रहा है, वह सियासी चश्मे से दिखाई दे रहा है। कहा कि  लालू यादव को तो बोलने की बीमारी है। वह कुछ न कुछ बोलते ही रहते हैं। जेएनयू पर पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। इसे मुद्दा बनाकर तमाम विरोधी नेता  इसे भुनाने के प्रयास में लगे हैं। पूरा देश जान रहा है कि इसके पीछे क्या  है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें