श्री सहस्रधाम गौरीशंकर मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे पहुंचे गौरीशंकर मंदिर
रेलवे स्टेशन से मंदिर जाने के लिए सबसे पहले ओवरब्रिज के पास पहुंचेंगे। उसके बाद में ओवरब्रिज के नीचे या ऊपर से आवास विकास कॉलोनी की तरफ जाने पर करीब आधा किलोमीटर दूर तिराहे के पास में सहस्रधाम गौरीशंकर देवालय स्थित है।
रोडवेज बस स्टैंड से मंदिर जाना हो, तो पहले भामाशाह चौक (पुलिस लाइन चौराहा) पहुंचना होगा। उसके बाद में ओवरब्रिज के ऊपर से आवास विकास कॉलोनी होते हुए गौरीशंकर मंदिर पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan 2023: कांवड़ यात्रा के चलते इस जिले में 15 से 17 जुलाई तक बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल; आदेश जारी
कछला से अगर मंदिर जाना हो, तो कछला से उझानी तथा वहां से शहर में लालपुल होते हुए एंट्री करनी होगी। उसके बाद में महाराणा प्रताप चौक (कचहरी तिराहा) पहुंचना होगा। वहां से दो रास्ते मंदिर जाने के है। वहां से सीधे मुख्य डाकघर, अंडरपास के अंदर से होते हुए नेकपुर, उसके बाद में रानी लक्ष्मीबाई चौक (डीएम चौराहा), विकास भवन होते हुए मंदिर पहुंच सकते हैं।
महाराणा प्रताप चौक से भामाशाह चौक (पुलिस लाइन चौराहा) पहुंचना होगा। उसके बाद में ओवरब्रिज के ऊपर से आवास विकास कॉलोनी होते हुए गौरीशंकर मंदिर पहुंच सकते हैं।