उसावां में खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
उसावां। एबीवीपी द्वारा खेलो भारत-कुंभ 2025 प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के एक स्कूल के मैदान में किया गया। इस दौरान 200 मीटर दौड़ में शिवम यादव ने बाजी मारी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में गूराबरेला टीम ने प्रथम व ऑस्कर पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में विनोद राठौर उसावां प्रथम स्थान पर रहे। 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ में शिवम यादव उदैया नगला पहले स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरविन्द सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विवेक जादौन, जिला प्रमुख सत्यम मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि अरुण प्रताप सिंह उर्फ भोले , भाजयुमो के जिला मंत्री दिग्गज गुप्ता, पूर्व चेयरमैन धीरेन्द्रपाल गुप्ता, अनेक पाल यादव आदि मौजूद रहे।