उसावां में खेलकूद प्रतियोगिता दौड़ में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
उसावां। स्वामी विवेकानंद चैतन्य समिति की ओर से राजानगला के खेल मैदान पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें 400 मीटर की दौड़ में शिशांत ने प्रथम, विपिन ने द्वितीय व आकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबीकूद में शिवम ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इससे पहले खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कस्बे बुजुर्ग सुभाष चंद्र गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन के पति अनिल सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर समिति के संस्थापक हिमांशु गुप्ता, अध्यक्ष शिवम गौर, अमरपाल सिंह यादव, राजकुमार गुप्ता, अवधेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद