फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिक्षामित्र के बेटे की नीट में 6200 वीं रैंक

विज्ञापन
फोटो कार्तिक वार्ष्णेय। स्त्रोत परिवार द्वारा
विज्ञापन
बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला के शिक्षामित्र सत्यपाल सिंह यादव के बेटे ज्ञानेंद्र यादव ने नीट में 567 अंक हासिल कर ऑल इंडिया में 6200वीं रैंक प्राप्त की है। ज्ञानेंद्र के पिता सत्यपाल ने बताया कि उनके वेतन से घर चलाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में गांव में लाइट का कम आना भी एक मुसीबत है। घर पर बिजली न होने से ज्ञानेंद्र ने सड़क किनारे लगी सोलर लाइट की रोशनी में पढ़ाई कर यह मुकाम पाया है। उन्होंने बताया कि ज्ञानेंद्र ने यूपी बोर्ड से पढ़ाई की है। शुरूआत से ही वह पढ़ाई में होनहार रहा है। ज्ञानेंद्र की मां मिथिलेश कुमारी आंगनबाड़ी सहायक हैं। चार भाई बहनों में ज्ञानेंद्र सबसे बड़ा है। पिता ने बताया कि वह एमबीबीएस करना चाहता है।
विज्ञापन


नीट में कार्तिक वार्ष्णेय की 14309वीं रैंक
बिल्सी। नगर के मोहल्ला दो निवासी व्यापारी चंद्रगोपाल वार्ष्णेय के पुत्र कार्तिक वार्ष्णेय ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 में 720 में से 546 अंक पाया है। कार्तिक की ऑल इंडिया में 14309वीं और कैटेगरी में 1554वीं रैंक है। कार्तिक ने दिल्ली में रह कर तैयारी की थी। इस रैंकिंग पर उनकी मां राधा वार्ष्णेय और पिता चंद्रगोपाल वार्ष्णेय समेत परिवार के लोगों ने खुशी है। संवाद

फोटो कार्तिक वार्ष्णेय। स्त्रोत परिवार द्वारा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें