फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित रहे 181 शिक्षामित्र  बाकी पहुंचे, शासन को भेजी गई रिपोर्ट, कटेगा मानदेय

Tue, 19 Sep 2017 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
शिक्षामित्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आंदोलन कर रहे जिले के ज्यादातर शिक्षामित्र समायोजन रद्द होने के बाद सोमवार को स्कूलों में पहुंच गए। फिर भी 181 अनुपस्थित रहे। उसकी सूचना शासन को भेज दी गई है।  
विज्ञापन

यहां बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सहायक अध्यापक के तौर पर किए गए शिक्षामित्रों के समायोजन को पिछले माह रद्द कर दिया था। तभी से शिक्षामित्र आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिया, लेकिन शिक्षामित्र समान कार्य-समान वेतन की मांग कर रहे हैं। तीन दिन तक धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के सामने भी शक्ति परीक्षण किया किंतु राज्य सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला। सरकार ने स्कूलों से अनुपस्थित चल रहे शिक्षामित्रों की रोजाना ही उपस्थिति की सूचना सभी बीएसए से मांगी। साथ ही निर्देश जारी किए गए थे कि अनुपस्थित शिक्षामित्रों का मानदेय काटा जाएगा। तब से बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों के जरिए प्रतिदिन उनकी उपस्थिति की जानकारी ली।  
बीएसए पीसी यादव ने बताया कि जिले में कार्यरत 2870 शिक्षामित्रों में से सोमवार को मात्र 181 शिक्षामित्र स्कूलों से अनुपस्थित रहे। अनुुपस्थिति के बारे में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। अनुपस्थिति के दिनों का मानदेय कटेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें