फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खांसी आने पर शिक्षामित्र ने बेरहमी से छात्र को पीटा, क्लास में हुआ बेहोश

Fri, 29 Nov 2024 06:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में एक शिक्षामित्र की बेरहमी सामने आई है। कक्षा में पढ़ाई के दौरान खांसी आने पर शिक्षामित्र ने छात्र की पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्र को खांसी आने से नाराज शिक्षामित्र ने उसे बेरहमी से पीट दिया। इससे छात्र बेहोश हो गया। परिजनों के पहुंचने से पहले शिक्षामित्र विद्यालय से भाग गया। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन ने शिक्षामित्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजावली निवासी वीरेंद्र सिंह का बेटा विशाल गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ता है। आरोप है कि 27 नवंबर को पढ़ाई के दौरान  विशाल को खांसी होने लगी। खांसी होने से कक्षा में पढ़ा रहे शिक्षामित्र नाराज हो गए और छात्र विशाल की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे विशाल बेहोश हो गया। छात्र को बेहोश देख शिक्षामित्र स्कूल से भाग गया। 

UP: 'हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ ले गए थे अफसर', संभल हिंसा पर मौलाना तौकीर का विवादित बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर छात्र के परिजन विद्यालय पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्र को सहसवान के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें