फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का संवाद सुन मनाया शिक्षक दिवस

Fri, 04 Sep 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के देवनागरी कॉलेज में बच्चों ने शिक्षक की भूमिका में कक्षाओं में पढ़ाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया। डायरेक्टर संकेत शर्मा ने सर्वपल्ली राधा कृष्णनन के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर एमजीपी कॉलेज में प्रोजेक्टर पर बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संदेश सुनाया गया। इस दौरान बच्चे पीएम के व्यक्तित्व की तारीफ करते दिखे।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान किया गया। ये सम्मान प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता, सुभाषचंद्र मिनोचा, हनी सपरा आदि की ओर से हुआ।
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर हरविलास गोयल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को बुके और गिफ्ट भेंट दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा व अन्य शिक्षकों ने बच्चों को आर्शीवाद दिया।
 इसके अलावा राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर, गुलजारीलाल चंपालाल सरस्वती शिशु मंदिर, वेदमाता गायत्री विद्या मंदिर, मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल, आरके पब्लिक स्कूल, एस्सल पब्लिक स्कूल, किड्स प्लेनट प्ले स्कूल, एसएसके पब्लिक स्कूल, ड्रीम वर्ल्ड प्ले स्कूल और वीपी सिंह स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी ये दिवस खास उत्साह के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें