फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदे बगदाद उसैदुल हक से मुल्क का नाम रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी परिसर स्थित जेपी पार्क में बाद नमाजे ईशा अजीमो शान शहीदे बगदाद कांफ्रेंस में मौलाना शेख उसैदुल हक की शहादत पर गौर फरमाया गया। उनकी शहादत से मुल्क और दुनिया के लिए बड़ा नुकसान करार दिया गया। सदारत ताजदारे हजरत मोहम्मद सलीमुल कादरी ने की।
विज्ञापन

प्रोग्राम की शुरूआत शनिवार शाम हाफिज कारी बदूद कादरी ने तिलावते कुराने पाक से हुई। शहीदे बगदाद मौलाना शेख उसैदुल हक की शान में उनके अमन पसंद नजरिए पर गौर फरमाते हुए मौलानाओं ने आलिये दुनिया को बहुत बड़ा नुकसान बताया। दिल्ली में जेएनयू के प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद हफीजुर्रहमान ने कहा कि बदायूं की सरजमीं हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। उसैदुल ने भी मिसाल पेश की थी। उनका नाम देश और दुनिया में कायम है।
बिहार के पटना से पहुंचे डॉ. सैय्यद शमीमुद्दीन अहमद मुनीमी ने भी शहीदे बगदाद को नेक इंसान करार दिया। बोले-ऐसे शख्स दुनिया में मुल्क का नाम रोशन करते हैं। उसैदुल ने ऐसा ही कर दिखाया था। मौलानाओं ने उन्हें अपनी दुआओं से नवाजा। ताजदारे हजरत सलीमुल कादरी ने सदारत की। कांफ्रेंस में मुन्ने मियां, रफीक कुरैशी, डॉ. मोहम्मद मियां कादरी, शमी मोहम्मद, डॉ. हबीब अहमद कादरी, मुख्तयार गाजी, शाहिद कादरी, कैसर खां, डॉ. ताहिर हुसैन, सुल्तान गौरी, डॉ. सुहेल, डॉ. शफातुल्लाह, शाह आलम अंसारी और अनवर खां आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें