फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज की मांग कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

बरेली के फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले कैलाश चंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसने अपनी बेटी सोनी की शादी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर की रहने वाले संतोष गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता के साथ की थी। शादी में वह सब कुछ दिया जो तय हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही मेरी लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ा तो रिश्तेदारों ने फैसला करा दिया। बाद में सही तरह रहने लगे थे।
एक साल पहले मोनू ने एक गाड़ी खरीदी थी। दामाद ने बेटी से पांच लाख रुपये उधार दिलाने को कहा तो मैने दे दिए। दामाद ने दो महीने में रुपये वापस देने की बात कही। चार महीने के बाद लड़की सोनी ने रुपये वापस करने को कहा तो बेटी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। आए दिन पति और सास मारपीट करने लगे। जेठ व पति ने मिलकर बेटी को जान से मारने की योजना बना ली। 29 सितंबर की रात नौ बजे पति व जेठ ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों ने लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर चोट आने व शोर मचाने पर आस पास के लोग माैके पर आ गए। जैसे-तैसे उसे बचाया। दूसरे दिन पति उसको घर से निकाल दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें