फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपॉल की यशस्वी बनीं हाईस्कूल टॉपर

Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
95.8 फीसदी पाए अंक,  99 प्रतिशत रहा स्कूल का रिजल्ट
विद्यालय में ही देखा सभी स्टूडेंट्स ने परीक्षाफल, सफल होने पर खुशी से झूमे
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (आईसीएसई) का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया। जिले के एक मात्र आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त शहर के डीपॉल स्कूल की छात्रा यशस्वी तोमर ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप  किया है। हाईस्कूल का रिजल्ट 99 प्रतिशत रहा है। एक छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। रिजल्ट आने के बाद सभी छात्र-छात्राओं ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

आईसीएसई  बोर्ड का परीक्षाफल जानने को छात्र-छात्राएं सुबह से ही काफी उत्साहित थे। दातागंज रोड स्थित डीपॉल स्कूल में ही सभी विद्यार्थी परिणाम जानने को पहुंच गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जार्ज ने बताया इस साल हाईस्कूल में सौ छात्र-छात्राएं थे। जिनमें एक छात्र ने परीक्षा पहले ही छोड़ दी थी। बाकी सभी 99 छात्र-छात्राएं सफल हो गए। इनमें छात्रा यशस्वी तोमर पुत्री कुलदीप कुमार सिंह निवासी विवेक बिहार कालोनी ने सबसे ज्यादा 95.8 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में टॉप किया है। दूसरे नंबर में अलीम खां पुत्र मुजताहिद खां निवासी मुहल्ला नाहर खां रहे जिन्होंने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर रहीं छात्रा सौम्या सिंह पुत्री अजय  प्रताप सिंह निवासी मुहल्ला शिवपुरम गली नंबर दो बदायूं ने 92.8 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।   
विज्ञापन

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें