फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बांसुरी वादन में शौर्य प्रताप ने जीता राज्य स्तरीय खिताब

विज्ञापन
शौर्य प्रताप सिंह
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज क्षेत्र के ग्राम पापड़ हमाजपुर निवासी अनिल कुमार सिंह के बेटे शौर्य प्रताप सिंह ने बांसुरी वादन में जिले और उप्र का नाम रोशन किया है। दिल्ली एनसीआर कप परफॉर्मिंग आर्ट्स चैंपियनशिप में शौर्य ने बांसुरी वादन में राज्य स्तर पर जीत हासिल कर नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन

शौर्य प्रताप सिंह एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूं में अध्ययनरत हैं। वह संगीत के प्रति रुचि रखने वाले शौर्य ने बांसुरी वादन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया। राज्य स्तर पर सफलता के बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। शौर्य की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ विद्यालय और गांव में भी खुशी का माहौल है। शौर्य अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें