फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्रपूजन कर स्वयंसेवकों ने किया शौर्य प्रदर्शन

Tue, 11 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
शस्त्रपूजन कर स्वयंसेवकों ने किया शौर्य प्रदर्शन 
विज्ञापन
शिवदेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में चल रहे आठ दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग के चौथे दिन कैसा हो शाखा का एक घंटा? विषय पर प्रकाश डाला गया। विजयादशमी पर्व पर शस्त्रपूजन कर इन्हें चलाकर शौर्य का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सर्वेश कुमार पाठक ने बताया कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की विजय तथा बुराई पर अच्छाई का महान पर्व है। आज के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। बताया कि संघ के प्रार्थना रूपी मंत्र और शाखा रूपी तंत्र के माध्यम से व्यक्ति निर्माण की अनुपम प्रयोगशाला से देशभक्त, चरित्रवान, अनुशासित नागरिकों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्य शिक्षक अंकुर पाराशरी ने कैसा हो शाखा का घंटा विषय पर चर्चा की। इस मौके पर अम्बासहाय, जगजीवन राम, रामप्रकाश गुप्ता, केशवनाथ, उज्ज्वल गुप्ता, डॉ. नवरत्न सिंह, राजकुमार सिंह सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें