अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर जगुआर में धमाके के बाद लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज के थाना सोरों के गांव तारापुर में बिजली लाइन डालते वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बदायूं के आठ मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। इन सभी को बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कासगंज के सोरों थाने के गांव तारापुर में बिजली लाइन डालने का काम चल रहा था। इसमें बदायूं के आठ मजदूर लगे थे। जहां पर बिजली लाइन डाली जा रही थी। वहीं ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। किसी तरह से यह दोनों लाइन संपर्क में आ गईं। हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर बदायूं के वीरेश (28), आदेश (25), देवेंद्र (30), बबलू (27), वेदपाल (26), प्रमोद (32), राम सेवक (30) और अतर सिंह (28) झुलस गए। तारापुर गांव बदायूं का सीमावर्ती है। इन सभी को बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों की पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।