फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने शराब लदा कैंटर लूटा, चालक को कछला ले जाकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पानीपत से बलिया अवैध शराब लेकर जा रहे कैंटर को बदमाशों ने उसावां थाना क्षेत्र के हड़ौरा के पास लूट लिया। चालक को बंधक बनाकर कछला फेेंक दिया। पुलिस ने उसे बंधनमुक्त कराया और अफसरों को जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दावा कर रही है कि घटना को चालक की मिलीभगत से अंजाम दिया गया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एक कैंटर हरियाणा की अवैध शराब लेकर बलिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक ने रास्ते में चंदौसी के पास एक ढाबे पर खाना खाया। उसके बाद बदायूं के लिए रवाना हुआ था। चूंकि कैंटर में अवैध शराब थी जिससे चालक पुलिस की चेकिंग से बचकर निकलना चाह रहा था। दातागंज मार्ग पर डहरपुर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। पकड़े जाने के डर से वह ट्रक लेकर म्याऊं रोड पर चला गया। कैंटर हड़ौरा गांव के नजदीक पहुंचा था कि तभी लग्जरी कार सवार बदमाश पीछा करते हुए पहुंच गए। उन्होंने कैंटर को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। फिर चालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। उनका एक ड्राइवर कैंटर ले गया। वहीं अन्य बदमाश चालक को बंधक बनाकर ले आए और उसे उझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला के नजदीक ग्राम फूलपुर के पास हाथ पैर बांधकर फेंक दिया। इधर, मंगलवार सुबह कुछ स्थानीय लोग सड़क से गुजरे रहे थे। तभी उन्होंने चालक को रस्सी से बंधा पड़ा देखा। सूचना पर कछला चौकी पुलिस पहुंची। चालक को बंधनमुक्त किया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उसी समय उझानी इंस्पेक्टर विनोद कुमार चाहर और उनके बाद एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। चालक ने जो घटनाक्रम बताया है, पुलिस को उस से शक हुआ। पुलिस का कहना है कि जिस कार में बदमाश आने की बात कही, सीसीटीवी में चालक भी बैठा नजर आ रहा है। पुलिस हिरासत लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस चालक का नाम पता भी बताने से कतरा रही है।
ये लूट की वारदात नहीं है। ये सब आपस की मिलीभगत है। कैंटर को ट्रैस किया जा रहा है। अभी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
कैंटर को लूटा नहीं गया है। उसमें शराब भरकर ले जाई जा रही थी। जो चालक कैंटर चला रहा था, वह हरियाणा का रहने वाला है। जिस कार में बदमाशों के आने की बात कही जा रही है, वह उसी कार में बैठा हुआ सीसीटीवी फुटेज में दिखा है। बुधवार तक हम इस केस का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें