फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इंटर कॉलेजों में होगा शक्ति मंच का गठन, स्वावलंबी बनेगी छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मिशन शक्ति अभियान के तहत इंटर कॉलेजों की बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए शक्ति मंच का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


मंच के माध्यम से लेखन, वाद-विवाद, नाटक, गीत, कहानी सहित अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके जरिए बालिकाओं में जीवन कौशल का विकास किया जाएगा। वहीं, लैंगिक समानता के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बालिकाओं को अपनी समस्याओं को लिखकर शिकायत पेटिका में डालने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। हर महीने के अंतिम शनिवार को एसएमसी की महिला सदस्य के माध्यम से शिकायतों का समाधान भी किया जाएगा।
इसमें बालिकाओं को सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी के साथ इस्तेमाल करने के सुझाव भी दिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. लालजी यादव ने बताया कि शक्ति मंच के गठन के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही नियमित बैठक आयोजित करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि इससे बालिकाओं के हितों के अनुसार उनके खिलाफ समाज में फैली कुरीतियों से लड़ने की रणनीति तैयार होगी। वहीं, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने कहा कि यह एक बेहतर प्रयास है। इससे बालिकाओं में आगे बढ़ने की जिज्ञासा का विकास होगा व उनका आत्मविश्वास और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें