फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रेरक परिधान में शगुन, क्विज में अनूप आए प्रथम

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में प्रेरक परिधान प्रतियोगिता में भाग लेती छात्रा।स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
युवा महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने लिया बढ-चढ़कर हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें क्विज व प्रेरक परिधान प्रतियोगिता हुई। क्विज में अनूप सिंह तो प्रेरक परिधान प्रतियोगिता में शगुन शर्मा प्रथम रहीं।
राजकीय महाविद्यालय में चल रहे युवा महोत्सव के तहत रविवार को डॉ. सचिन राघव के निर्देशन में क्विज व प्रेरक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रेरक परिधान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शगुन शर्मा और द्वितीय पर आमरीन रहीं। संयुक्त रूप से सोनम व प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में डॉ. संजीव राठौर, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रेमचंद चौधरी रहे। क्विज में अनूप सिंह प्रथम, पवन कुमार द्वितीय और अनुपम, निधि बिसारिया, गीतांजलि सिंह व विकास कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक डाॅ. सतीश सिंह यादव, डॉ. गौरव कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। संचालन सांस्कृतिक परिषद के संयोजक डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस मौके पर सह संयोजक डॉ. बबीता यादव, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई, डॉ. राजधारी यादव, डॉ. संजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें