फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में शफीक बने चैंपियन

Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
कुश्ती में शफीक बने चैंपियन - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जनपदीय माध्यमिक कॉलेज स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा पहलवानों ने अपने पैंतरों से लोगों को रोमांचित किया। पूरे दमखम के साथ कूदे पहलवानों के कई मुकाबले रोचक रहे। मेजबान कॉलेज के मोहम्मद शफीक ओवरऑल  चैंपियन रहा।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार पूर्वाह्न में शुरू हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य अतर सिंह यादव ओर  विहिप नेता अरविंद शर्मा ने छात्र पहलवानों से परिचय प्राप्त किया। पहला  मुकाबला मेजबान कॉलेज के अजरुद्दीन और हरबिलास कॉलेज के देवेंद्र सिंह के बीच हुआ। अजरुद्दीन ने जीत हासिल की। दानवीर ने वीरेंद्र कश्यप, अमर ने करन  तोमर, राहुल ने जोगेंद्र सिंह को, जीशान ने संदीप को, कुलदीप ने विशाल के लिए और आकाश ने सत्यनारायण को हराया। अमर और करन के बीच कुश्ती का मुकाबला  रोचक रहा।
 छात्रा  पहलवानों में गौरी, राजबाला, हीराकली और खुशबू विजेता बनीं। चैंपियनशिप के  लिए मोहम्मद शफीक समेत तीन छात्र पहलवान दौड़ में पहुंचे लेकिन शफीक ने बाजी  मार ली। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में  गंगाचरण राजपूत, एसपी सिंह, रामनरेश यादव, चांद मोहम्मद और शैलेंद्र यादव  शामिल थे। व्यवस्थाओं में सुधीर यादव, गजेंद्र बाबू, राजपाल, ईश्वरी  प्रसाद, अखिलेश सक्सेना, संतोष और आर्येंद्र यादव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें