फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आज होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आपातकाल से जुड़ी त्रासदी को लेकर बुधवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएम अवनीश राय न बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ है। यह न केवल आपातकाल के स्मरण का अवसर है, अपितु गहन चिंतन और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है। इस संबंध में 25 जून से एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की व्यवस्था के लिए जिले में उनकी अध्यक्षता में एक परामर्शदाता समिति गठित की जाएगी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में आपातकाल से जुड़े चुनिंदा लोगों से अनुभव साझा किए जाएंगे। सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजित के लिए अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।


लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करेंगी भाजपा

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया कांग्रेस आपातकाल के 50वें वर्ष पर बुधवार सुबह 10:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमपी हॉल में जिला स्तरीय गोष्ठी एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह किया जाएगा। उसमें मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें