फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई लोगों का किया सम्मान

विज्ञापन
बिसौली में ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में उप​स्थित अति​थि। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। साईं विहार स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान माउंटआबू से पधारे राजू भाई ने कहा कि विश्वविद्यालय की शाखाएं युवाओं के चरित्र निर्माण के लिए समर्पित हैं। जहां अच्छे चिंतन, शुद्ध शाकाहारी जीवन और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से महान बनने की प्रेरणा दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने दीदी मीरा देवी के साथ गुरुजी अतराज सिंह यादव को सपत्नीक सम्मानित किया। बताया कि संस्था में 20 वर्षों से अधिक समय तक सेवा कर उद्देश्यों की पूर्ति की। इनके अलावा विशिष्ट सेवा के लिए नीरज साईं, परमानंद, अनुपम गुप्ता, टेक सिंह, गिरीश यादव, सुरेंद्र अग्रवाल आदि को भी सम्मानित किया गया। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में बड़ी दीदी मिथलेश सहित अन्य क्षेत्रों से आई दीदियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन रूपम दीदी ने किया। अंत में मुकेश यादव ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें