फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

Mon, 16 Mar 2026 05:00 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घटना के बाद दुकान के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा में सोमवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी रूदायन भेजा, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उघैती थाना क्षेत्र के गांव गर्वी निवासी समीर (20) पुत्र जाहिद ईखखेड़ा गांव में हेयर सैलून पर काम करता है। सोमवार को वह अपने काम में व्यस्त था, तभी अचानक तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और समीर पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही समीर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

समीर के परिवार में मचा कोहराम 
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल समीर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदायन पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार समीर दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें