उसावां। ब्लॉक के खंडहर में शुक्रवार देर रात एक 23 साल के युवक ने सात साल के बालक के साथ दुष्कर्म किया। परिजन बालक को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बालक की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया।
कस्बे के एक मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शुक्रवार रात आठ बजे उनका सात साल का बेटा एक मंदिर पर प्रसाद लेने गया था। तभी वार्ड का रहने वाला सुनील उसे चाकलेट खिलाने का लालच देकर ब्लॉक के खंडहर में ले गया। यहां उसके बेटे के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।
रात दस बजे तक जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग उसे तलाश करने लगे। इस दौरान आरोपी खंडहर में बालक के साथ दुष्कर्म करता मिला। उसावां इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ पीड़ित बालक के मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।