फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड फ्राइडे पर बताए प्रभु यीशु के सात वचन

Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
गुड फ्राइडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर भर के चर्च में हुईं प्रार्थना सभाएं 
विज्ञापन

पनवाड़ी स्थित एमरी मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी फ्रांसिस डेविड ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके बाद कलीसिया के लोगों ने बाइबिल में दिए गए प्रभु यीशु के वचनों को भावनात्मक तरीके से सुनाया। 
सात वचन सुनाए जाने के बाद यीशु मसीह के सलीब पर चढ़ाए जाने का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सूली पर लटकाने वालों के लिए भी प्रभु यीशु दया की भीख मांगते रहे, जिससे लोगों को उनके पापों से छुटकारा मिल सके। सात वचन सुनाने वालों में पादरी फ्रांसिस डेविड, गौरव बाबू, हंसी डी लाल, मोहित प्रधान, गौरव मैसी, राहुल एम लाल, प्रतीक मैसी शामिल रहे। इस मौके पर प्रियंका मार्क, कीर्ति, नेहा तिवारसन, शीतल, निधि, पूजा, मेघा, रितेश लाल, सुमित, लिटिल, कुनाल, तरुण, आशू, नीतिश, प्रेम एफ चंद्र, सोहराब मैसी, इमानवेल दास, बबलू, महेंद्र मार्क आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मेथॉडिस्ट चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा में गुड फ्राइडे की प्रार्थना सभा का आयोजन रेव्ह अजीत पाल, मनोज मसीह, मंजिल मसीह, खैरातीलाल, आजाद, राही, अजय, गौरव, श्याम, सुनील, रोहित, निकुल, मिंटू, यश, संदल मसीह आदि की मौजूदगी में हुआ। 
विज्ञापन

क्रिस्ट मेथॉडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर पादरी अजीत पाल की मौजूदगी में प्रार्थना सभा हुई। इसमें प्रभु यीशु के बलिदान के साथ ही सात वचन सुनाए गए। इस मौके पर सुदेश चंद्र, कपिल मसीह, चित्रा पादरी, धर्मेंद्र लाल, अल्का, राजीव, डैनियल, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें