फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात तारीख तक वेतन दिलाने का उठा मुद्दा

Mon, 15 Jun 2015 08:22 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक अनुदेशक संघ की ओर से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत और सम्मान किया गया। साथ ही कर्मचारियों को माह की पहली से सात तारीख तक वेतन दिलाए जाने और अनुदेशकों को नियमित शिक्षक बनवाएं जाने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नवनिर्वाचित संप्रेक्षक गौरव यादव ने अनुदेशकों को नियमित शिक्षक बनाए जाने की मांग को रखा। इस पर अध्यक्ष मदन मुरारी गुुप्ता ने प्रस्ताव  देेने के लिए कहा। बोले-वह इस मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के मांग पत्र में शामिल कराएंगे। जिला उपाध्यक्ष वीके मिश्रा ने प्रत्येक स्थिति में कर्मचारियों को एक से सात तारीख तक वेतन दिलाए जाने की मांग उठाई। तय किया गया कि इस मामले को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर शासनादेश का पालन कराने की मांग करेगा। संगठन के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने संघ का भवन बनाने की चर्चा की। इस पर सैद्धांतिक सहमति व्यक्त की गई। कार्यालय आवंटन को डीएम से मिलने को तय किया गया।
अध्यक्षता करते हुए मदन मुरारी गुप्ता ने कहा कि संगठन का प्रतिनिधिमंडल शासनादेश के अनुरूप प्रतिमाह जिला स्तर पर मान्यता प्रांत संघों के अध्यक्षों की बैठक उनके विभागाध्यक्षों द्वारा बुलाकर उनकी समस्याएं दूर करवाने की मांग डीएम से की जाएगी। जिला स्तर पर कार्यकारिणी के विस्तार पर भी चर्चा की गई। संप्रेक्षक गौरव यादव की अनुदेशकों को नियमित शिक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव पर मौजूद अनुदेशकों ने खुशी भी जाहिर की। कहा कि वह स्थायी शिक्षकों की तरह ही पूर्णमनोयोग से बच्चों को शिक्षा देते हैं।  
विज्ञापन

कार्यक्रम में अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने संयुक्त परिषद के संरक्षक प्रेमप्रकाश पांडेय, महासचिव रामअवतार शाक्यत ने अध्यक्ष  मदन मुरारी गुप्ता के अलावा विजय कुमार मिश्रा, फैजुर्रहमान, ब्रजेंद्र सिंह, सोहेल फरशोरी, रमेश चंद्र शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, नंदकिशोर साहू, राजीव कुमार गुप्ता, अननेश यादव, रामलाल पिप्पल, संप्रेक्षक गौरव यादव, ललतेश कुमार आदि का माल्यार्पण और प्रतीक चिंह् देकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर अनामिका चौहान, दीपेश सिंह, राजा बाबू, कीर्ति सिंह, मनुराज वर्मा, कौशल किशोर, जगदेश शर्मा, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें